फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने 864 अर्घ्य अर्पित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
-भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहा है सिद्धचक्र महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को सातवें दिन सिद्धचक्र महामंडल विधान संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजी को 864 अर्घ्य अर्पित किए।
विज्ञापन

मंदिर में पंडित पारस जैन और गौरव भैया ने शांतिधारा कराई। विधानाचार्य पंडित पारस जैन ने विधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुण्यकर्म करने, मानव सेवा और देवशास्त्र गुरु की पूजन करने से मन को शांति मिलती है। पंडित जैन ने यह भी कहा कि भगवान की भक्ति मनुष्य के सभी कष्ट दूर करती है। उन्होंने सभी से धर्म के मार्ग पर चलकर अच्छे कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुज जैन, कोषाध्यक्ष भुनेंद्र जैन और प्रबंधक अनिल जैन उपस्थित रहे। इनके साथ राजेश जैन, पीयूष जैन और संजीव जैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें