बिनौली। बिनौली गांव से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार 25 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। सभी श्रद्धालु एक जुलाई को बालटाल से यात्रा में शामिल होकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। जत्थे के रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने बस स्टैंड बिनौली पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में पंडित सत्यनारायण के निर्देशन में पूजा अर्चना की। डॉ. बाबू सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालु हिमाचल की नौ देवियों के दर्शन करने के उपरांत श्रीनगर से होकर बालटाल पहुंचेंगे। यहां से यात्रा में शामिल होकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। मौके पर मास्टर योगेंद्र धामा, अंकित गुप्ता, कृष्ण, अनिल, रोहित आकाश रविन्द्र, बंटी, प्रदीप, नितिन धामा, देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।