में गलाकार मनोज शर्मा का स्वागत करते पदाधिकारी
बागपत। श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल की ओर से सोमवार रात नगर के एसपीसी डिग्री कालेज में हुआ। जागरण में रात भर खाटू श्याम का गुणगान किया गया। जागरण में मंडली ने श्रद्धालुओं को खाटू श्याम के भजनों पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
जागरण का शुभारंभ वृंदावन से आए रसिक संत बाबा चित्र विचित्र महाराज ने बाबा खाटू श्याम के सुंदर भजन प्रस्तुत करके किया। मध्यप्रदेश से आई अधिष्ठा और अनुष्का ने भी खाटू श्याम के भजन गाकर खूब वाहवाही लूटी। जागरण में भजन गायकों और संगीत ग्रुप ने अपनी धुनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार सुबह को जागरण के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल के अध्यक्ष प्रकाशवीर चौधरी, महामंत्री अमित चंदोरिया, कोषाध्यक्ष लविंद्र गोपाल, मंत्री ललित शर्मा सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य और काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इष्ट की कृपा से सबकुछ संभव
जागरण में वृंदावन से आए विचित्र महाराज ने कहा कि श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म के लिए सराहनीय कार्य कर रहे है। उनके इस कार्य के लिए सभी को उनका समर्थन करना चाीिए। कुछ बुद्धिजीवी इसे अंधविश्वास कह रहे है, मगर यदि व्यक्ति पर इष्ट की कृपा हो तो कुछ भी संभव हो सकता है। उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के बारे में कहा कि वह इस बारे में ज्यादा तो कुछ नहीं कह सकते है, मगर धीरेंद्र शास्त्री पर इष्ट की कृपा जरूर है।
-
में गलाकार मनोज शर्मा का स्वागत करते पदाधिकारी