फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का किया अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
-मोदक का भोग लगाकर गणपति का किया गुणगान
विज्ञापन

फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/दोघट। नगर के बड़ा बाजार और सिसाना मार्ग के शिव भूमिया मंदिर पर लगाए गए पंडालों में गणपति की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को मोदक के प्रसाद का भोग लगाया। उधर, दोघट कस्बे के प्राचीन बाड़े वाले शिव मंदिर में गणेश महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना भगवान गणेश को अभिषेक किया।
विज्ञापन

नगर के बड़ा बाजार में पंडित सुबोध शास्त्री और आचार्य सुनील जोशी ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। नगर के सिसाना रोड स्थित भूमिया मंदिर में विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन के बाद प्रसाद का वितरण कराया। कस्बा दोघट में पंडित राकेश मिश्रा और आदेश शर्मा ने गणपति की पूजा अर्चना कराई। पूजन के बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर रोबिन वर्मा, रोहताश, सचिन, हरेंद्र, दीपक रुहेला, योगेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें