फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वाहनों के हॉर्न से छात्र छात्राएं परेशान, अफसरों से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
-टोल बचाने के चक्कर में गांव के अंदर से वाहनों का आवागमन बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टोल बचाने के चक्कर में गांव के बीच से वाहनों का आवागमन बढ़ने से हादसों का खतरा बढ़ गया। वहीं हॉर्न की आवाज से स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। उधर, परेशान स्कूल संचालकों और ग्राम प्रधानों ने एनएचएआई और डीएम को शिकायत भेजकर वाहनों के आवागमन पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

अमीपुर बालैनी गांव की प्रधान कमलेश देवी ने बताया कि मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी के समीप टोल प्लाजा बनाया गया है। टोल से पहले एक रास्ता अमीपुर बालैनी और बाखरपुर बालैनी गांव में जाता है। जहां टोल बचाने के लिए वाहन चालक इसी रास्ते से निकलते हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों का आवागमन बढ़ने से धर्म पब्लिक स्कूल, आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं परेशान हैं। इस पर प्रधान कमलेश देवी, प्रधान गीता देवी, स्कूल के डायरेक्टर मनोज यादव, प्रधानाध्यपक जगदीश चन्द्र ने एनएचएआई के अफसरों और डीएम को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने क मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें