फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी सिंह को मारी गई थीं 18 गोलियां

Tue, 27 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
देवी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत (ब्यूरो)। बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर में किसान देवी सिंह को हमलावरों ने 18 गोलियां मारी थीं। पोस्टमार्टम में किसान के शरीर से पांच गोलियां मिलीं। 
विज्ञापन

  किसान देवी सिंह की हमलावरों ने जंगल में दौड़ाकर हत्या कर दी थी। हमलावरों की संख्या दर्जनभर बताई गई है। हमलावरों ने चारों ओर से घेरकर किसान को दौड़ाते हुए गोलियों से भूना। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किसान को 18 गोलियां मारी गई थीं। इनमें अधिकतर सिर या छाती में मारी गईं और वह भी सटाकर।
 
पुलिस सुरक्षा में गवाह को मिल रही धमकी
बड़ौत। सिरसली गांव में रालोद नेता के भाई भूपेंद्र की हत्या के मामले में रालोद नेता को बार-बार हत्या की धमकियां मिल रही है। वहीं इस हत्या में गवाह उनके चाचा गांव छोड़कर चले गए हैं। रविवार की रात में बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाकर हवाई फायर भी किया। इससे पूरा परिवार भयभीत है।
विज्ञापन


27 सितंबर को रालोद नेता प्रवीण तोमर के भाई भूपेंद्र की उस समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी जब वे बुलेट मोटर साइकिल से खेत से घर आ रहा था। इस मामले में एक महिला समेत छह लोगों को नामजद किया था। इस हत्या में रालोद नेता प्रवीण तोमर वादी है। अफसरों ने रालोद नेता को पुलिस सुरक्षा दे रखी है, लेकिन फिर भी उसे जान का खतरा सता रहा है।

 हाल में धनौरा सिल्वर नगर गांव में पुलिस सुरक्षा में देवी सिंह की हत्या होने के बाद रालोद नेता प्रवीण तोमर को भी चिंता सता रही है, क्योंकि उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस हत्या में मृतक के चाचा सुखपाल मुख्य गवाह है और वह भय के कारण गांव छोड़ कर कही जा चुके हैं। रविवार की रात में उनके घर पर भी बदमाशों ने दरवाजा खटखटाकर गोली चलाई। इससे पूरा परिवार भयभीत हो गया। रालोद नेता प्रवीण तोमर ने कहा जिला प्रशासन ने यदि उनकी ओर सुरक्षा नहीं बढ़ाई तो उन्हें भी जान का खतरा है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर परिजनों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें