फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण के लिए मांगा गया ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में 261 शिक्षकों ने किया था स्थानांतरण के लिए आवदेन, सत्यापन में निरस्त हुए 13 आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा विभाग की ओर से बीईओ से ओटीपी शेयर कर जोड़ा बनाने वाले शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में उन्हीं शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा, जिन शिक्षकों ने अपने ओटीपी शेयर कर जोड़ा बनाया है।
विज्ञापन

जिले में पारस्परिक स्थानांतरण के लिए 261 शिक्षकों ने आवेदन किया था। सत्यापन के दौरान 13 शिक्षकों के आवेदन निरस्त हो गए थे। विभाग की ओर से स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के आपस में अपने ओटीपी शेयर कर जोड़ा बनाने के निर्देश दिए गए थे। अब विभाग की ओर से ओटीपी शेयर करने वाले शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि बीईओ को ओटीपी शेयर करने वाले शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सूची उपलब्ध होने पर शिक्षकों का पारस्परिक स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें