-श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में हुई जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता
फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। बालैनी के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई, जिसमें जिले के इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 49 किलो भार वर्ग में तुफैल प्रथम, शाकिब राणा दूसरे स्थान, 55 किलो भार वर्ग में ऋषभ प्रथम, तरुण दूसरे, 61 किलोग्राम भार वर्ग में समीर और 67 किलोग्राम भार वर्ग में समीर प्रथम स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया, 45 किलोग्राम भार वर्ग में तनिष्का, 49 किलोग्राम भार वर्ग में इंशा और 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता के उपरांज विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पदम सिंह, अशोक यादव, प्रभा यादव, सतीश कुमार, सचिन कुमार मौजूद रहे।