फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के बावजूद शिक्षकों व कर्मचारियों को आना होगा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव व प्रशासनिक कार्यों के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों को स्कूल आने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए शासन ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालयों में 23 जनवरी तक अवकाश घोषित कर रखा है। वहीं, शासन ने चुनाव और प्रशासनिक कार्यों के लिए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्कूलों में उपस्थिति व कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अवकाश के दौरान मान्यता प्राप्त बोर्ड के विद्यालयों की प्रबंध समिति अपने स्तर से ऑनलाइन शिक्षण कराने का निर्णय ले सकती है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर निर्देशों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी खंड शिक्षाधिकारियों व विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें