फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को पसंद आ रहा डिजाइनर करवा

विज्ञापन
बड़ौत की नेहरू मूर्ति पर डिजाइनर करवे खरीदती महिलाएं - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। करवाचौथ को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। साड़ियों और गहनों की खरीदारी के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लग रही है। इस बार नए डिजाइन का करवा महिलाओं को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है। इसकी तैयारी वे एक हफ्ते से शुरू कर देती हैं। बाजारों में डिजाइनर करवा के साथ ही चूड़ी, बिंदी, सहित कास्मेटिक की दुकानें सज गई हैं। शहर के घट्टा बाजार, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, ठाकुर द्वार सहित नगर के मुख्य बाजारों में बुधवार को महिलाएं करवाचौथ के सामानों की खरीदारी में लगी रहीं।
कुछ महिलाएं मिट्टी तो कुछ पीतल व चांदी का करवा खरीद रही थीं। आभूषण व कपड़े की दुकानों पर खासा भीड़ रही। करवाचौथ के दिन महिलाएं खास कर सजती हैं। इसके लिए उन्होंने ब्यूटी पार्लर को पहले ही बुक करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें