फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शराब के नशे में हुए विवाद के कारण हुई थी देशपाल की हत्या

Thu, 24 Apr 2025 08:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दौझा गांव के मजदूर देशपाल की हत्या उसके साथी राजा ने शराब के नशे में गाली गलौज होने पर फावड़ा मारकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी राजा निवासी दौझा गांव को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया।
दौझा गांव के रहने वाले सुंदर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि 15 अप्रैल को उसके बेटे देशपाल पर गांव के ही राजा ने फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसमें घायल देशपाल की 22 अप्रैल को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा हत्या की धारा में दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विजय तोमर ने बताया कि हत्यारोपी राजा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि घटना के दिन काम से वापस लौटते समय दोनों ने नलकूप पर बैठकर शराब पी। शराब के नशे में गाली-गलौच होने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और उसने फावड़े से देशपाल पर वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी राजा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें