बरनावा आश्रम में जाती डेरा प्रमुख रामरहीम की गाड़ी। स्त्रोत: संवाद।
- फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया।
बिनौली। रोहतक की सुनारिया जेल से 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम शनिवार को सिरसा से बरनावा केे डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंच गया। जो पैरोल की शेष अवधि में यहीं पर रहेगा। रामरहीम के आने के बाद बरनावा आश्रम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख दिल्ली चुनाव से पहले 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल लेकर सिरसा के आश्रम में पहुंच गया था। उसे न्यायालय ने सिरसा आश्रम में दस दिन और अन्य बीस दिन बरनावा आश्रम में रहने की अनुमति दी थी। सिरसा के आश्रम में रहने की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई।
इसके बाद शनिवार को हरियाणा पुलिस सिरसा आश्रम से रामरहीम को लेकर बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुई। इसके बाद बागपत पुलिस प्रशासन की टीम राम रहीम के काफिले को लेकर शाम करीब छह बजे बरनावा आश्रम पहुंची।