फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बरनावा आश्रम में फरलो पर आ सकता है डेरा प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पांचवीं बार बरनावा के आश्रम में फरलो पर आ सकता है। इसके लिए रोहतक प्रशासन ने बागपत प्रशासन से उसके बरनावा में पैरोल का समय बिताने की आचरण की आख्या रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम पिछले साल 17 जून को 30 दिन, 15 अक्तूबर को 40 दिन और इस साल 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जुलाई को 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में आकर रहा। उसके साथ परिवार के लोग व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी रही। डेरा प्रमुख के फरलो के लिए एक बार फिर रोहतक प्रशासन को अर्जी दी गई है। जिसके बाद रोहतक प्रशासन ने बागपत प्रशासन से फरलो का समय बिताने के आचरण के बारे में आख्या रिपोर्ट मांगी है। बिनौली थाने से आख्या रिपोर्ट भेज दी गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि डेरा प्रमुख के पूर्व के पैरोल संबंधी आख्या मांगी गई थी, जिसको भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें