बड़ौत। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के लिए बड़ौत डिपो से तीन बसें लगाई गई हैं, मगर पर्याप्त संख्या में यात्री न मिलने पर एक बस का ही संचालन किया जा रहा है। बाकी दो बसों के पहिये नहीं घूम रहे हैं।
बड़ौत डिपो से मेले में जाने के लिए एक जनवरी से बस सेवा शुरू कर दी गई थी। इसके लिए तीन बसें रिर्जव की गई हैं ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके और दिल्ली या मेरठ में बस पकड़ने के लिए नहीं जाना पड़े। परिवहन अधिकारियों की मानें तो माघ मेले में यहां से यात्री बहुत कम संख्या में जा रहे हैं। इसके कारण बसों को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। यात्रियों की कमी के चलते एक बस का ही संचालन किया जा रहा है, बाकी दो बसें डिपो में ही खड़ी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बाकी दो बसों का भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
वर्जन -
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के लिए डिपो से बस सेवा शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मेला समापन तक सेवा जारी रहेगी। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी