फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई जेल में सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। एमएम डिग्री कॉलेज को अस्थाई जिला जेल बनाया गया है। इसके लिए बृहस्पतिवार को जेल में सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि आठ आठ घंटे की शिफ्ट बनाई गई है। इनमें रात 12 बजे से सुबह आठ तक, आठ से शाम चार तक और चार से रात 12 तक ड्यूटी होगी। प्रत्येक शिफ्ट में एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी प्रभारी होगा जबकि दो उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल और सात होम गार्ड रहेंगे। इसके अलावा फायर टैंकर भी जेल के बाहर खड़ा रहेगा। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को कुछ बंदी भी अस्थाई जेल में भेजे जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें