फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी लागू नहीं होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी लागू न होने के विरोध मेें बुधवार को श्रमिकों ने तहसील में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि डीएम ने श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक बंदी के आदेश दिए थे। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों व व्यापारियों को छोड़कर अन्य सभी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी से मिलीभगत कर अपनी दुकानें खोलते हैं। समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही तहसील मुख्यालय पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। एसडीएम सुभाष सिंह ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। मौके पर रवि तोमर, विपिन चौधरी, प्रदीप चौधरी, सत्तार चौधरी, दीपक चौधरी, फिरोज चौधरी मुन्ना, सतीश, राहुल, प्रदीप, अंकित, विपिन, विनीत, राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें