फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बुढ़ाना के गांव हुसैनपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव के ही एक चिकित्सक पर युवक की बिजरौल गांव के जंगल में हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी भूरा पुत्र हमीद का इकलौता बेटा सुहैल मेरठ के एक कॉलेज से बी-फार्मा कर रहा था और गांव के ही एक चिकित्सक के क्लीनिक पर काम सीख रहा था। बताया कि उक्त चिकित्सक ने गत बेटी की शादी के लिए पांच लाख उधार लिए थे। बार-बार मांगने के बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाए। क्लीनिक पर पहुंचे सुहैल ने रुपये मांगे तो वह उससे रंजिश रखने लगा। आरोप लगाया कि 26 जुलाई को उक्त चिकित्सक ने अन्य कई लोगों के साथ मिलकर बिजरौल गांव के जंगल में ले जाकर सुहैल की हत्या कर दी। शव सड़क पर फेंक कर ऐसा दर्शाया कि जैसे कोई सड़क दुघर्टना हुई हो। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नसीम, भूरा, आशु, हासिम, आसिफ, सगीर, मंगता, नवाब, सलीम, शौकत, इलियास, तोफिक, मुरसलीन, फुरकान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें