फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता संगठन की महिलाओं का कोतवाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बिजरौल गांव की एकता ग्राम संगठन की महिलाओं ने बुधवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने तहरीर देने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि दस दिन पहले एकता ग्राम संगठन बिजरौल की अध्यक्ष रेखा के नेतृत्व में संगठन की कई महिलाएं उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांव में जल टैक्स वसूल रही थीं। इसी दौरान कुछ युवक आए और उनसे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की कोशिश की।
इसकी शिकायत बीडीओ ज्योति बाला को करते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संगठन अध्यक्ष रेखा ने बताया कि असामाजिक तत्वों लगातार समझौता करने का दवाब बना रहे हैं। समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच बिनौली रोड पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा को दी गई थी। दरोगा से बातचीत कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर रेखा, प्रीति, सुनीता, मोनिका, दीपिका, ज्योति, सुषमा मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें