बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरें सहित अन्य जनपद की समस्याओं को लेकर बुधवार को सपा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले।
सपा नेता और पूर्व प्रधान गुराना रणधीर सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री से मिले कार्यकर्ताओं ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। जिस कारण किसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। विद्युत निगम थोड़ा सा बिल होते ही छापा मारने और चेकिंग कर किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहा है। इतना ही नहीं विद्युत दरों को बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर निर्माण में किसानों को उचित मुआवजा न मिलने की भी समस्या रखी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार को जल्द घेरा जाएगा। मौके पर संदीप भारद्वाज, संजीव पंवार, रविंद्र यादव, अक्षय सूप, सनुज, आकाश, इमरान, कल्लू शामिल रहे।