फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाना की महिलाओं का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करती सिलाना गांव की की महिलाएं - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। सिलाना गांव की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को एक ज्ञापन देकर मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि गांव में कोटेदार द्वारा सही से राशन वितरण किया जाता है। 23 सितंबर को गांव का ही एक राशन डीलर के पति अपने साथ कुछ लोगों को लेकर उनके घरों में पहुंचे थे। उन्होंने लखनऊ से आए अधिकारी बताकर उनसे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर व अंगुठे भी लगवाए। बाद में जानकारी जुटाने पर पता चला कि फिर से राशन की दुकान पाने के लिए राशन डीलर के पति द्वारा यह साजिश रची गई है।
धोखे से कागजों पर हस्ताक्षर कर वर्तमान राशन डीलर के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है, ताकि राशन की दुकान निरस्त कराई जा सके। आरोप लगाया कि एक राशन डीलर द्वारा कोटा वितरण में ढेरों अनियमितताएं बरती जाती थीं, जिस कारण उसकी दुकान को प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन देते हुए महिलाओं ने मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर कविता, गुलिस्ता, समीन, मुनिजा, संतोष देवी आदि मौजूद रहीं। एसडीएम सुभाष का कहना है कि इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से वार्ता कर समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें