फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहौड्डा गांव के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
तहसील बड़ौत में प्रदर्शन करते लौहड्डा गांव के ग्रामीण - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। लौहड्डा गांव के ग्रामीणों ने कुछ लोगों द्वारा जबरन तरीके से मुख्य रास्ते पर अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में शनिवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते का सीसी निर्माण होना है, लेकिन इस रास्ते पर गांव के ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे जहां आवागमन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क का निर्माण कार्य भी प्रभावित है। विरोध करने पर कब्जा करने वाले लोग धमकी दे रहे हैं, जिससे गांव में तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों ने रास्ते से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की। डीएम राजकमल यादव ने बड़ौत एसडीएम सुभाष सिंह को मौके पर भेजकर जांच कराकर समस्या का समाधान कराएं जाने के निर्देश दिए। मौके पर जयवीर सिंह, संजीव, महक सिंह, दीपक, राममेहर, सुनील, प्रवीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें