फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। तिलवाड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए संघर्ष के मामले में आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने पर घायल के पीड़ित परिवार ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर एसपी कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

पांच अगस्त को तिलवाड़ा गांव में कुछ लोगों ने एक मकान में घुसकर हमला बोल दिया था। इस मामले में पीड़ित अंकित की तहरीर पर छपरौली थाने में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़ित पक्ष सोमवार को सीओ कार्यालय पहुंचा और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि एक आरोपी कविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें