फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन कार्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर स्थानांतरण निति के विरूद्व प्रदर्शन करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। स्थानांतरण नीति के नियमों का उल्लंघन करते हुए अधिकारियों का स्थानांतरण करने पर शुक्रवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति व विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर के नेतृत्व में कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मनोहर सिंह तोमर ने बताया कि स्थानांतरण नीति में सेवानिवृत्त में दो साल रह जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी का उनके गृह जनपद में ट्रांसफर किए जाना होता है। इस नियमों का उल्लंघन करते हुए विभाग में अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए, जोकि न्याय संगत और नियमों के विपरीत है।
अधिकारियों को परेशान और उनके उत्पीड़न करने के लिए ऐसा किया जा रहा है, जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि दो दिनों के अंदर यदि किए गए स्थानांतरण को वापस कर नियम के अनुरूप कार्य नहीं किया गया, कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। मौके पर राधेश्याम गुप्ता, आरिफ चौहान, राज सिंह, अरविंद, शनि, सुमन, बुलचंद, राजीव, अंकित, आतिक, पुष्पेंद्र, भरत, कपिल तोमर, मंजु, छवि, कामनी, प्रदीप, सुनील, मुकेश, प्रवीण, कपिल तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें