फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम सुभाष सिंह को किसानों की समस्याओं को देखते हुए ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया की किसानों को रवि की फसल की बुवाई के लिए उर्वरक, डीएपी खाद्य उपलब्ध न होने पर खेती पर संकट आ गया है। कहा कि, प्रदेश कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री को उर्वरकों की किल्लत, डीएपी की अनुपलब्धता के बारे में बताया गया था, लेकिन सरकार कोई व्यवस्था कर पाने में पूरी तरह असफल हुई है। एक-एक खाद के बोरे के लिए समितियों के बाहर लंबी लाइनों के बावजूद किसानों के हाथ मात्र मायूसी ही लग रही है। ऐसी स्थिति में किसान रबी की फसल की बुवाई कैसे कर पाएंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, नफीस खां, अकबर चौधरी, रिजवान अली, नरेंद्र, अशोक शर्मा, बहादुर नसीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें