फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी कार्यालय पर अभिकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
बड़ौत में एलआईसी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते अभिकर्ता - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ शाखा की ओर से शुक्रवार को अभिकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता शुक्रवार सुबह एलआईसी कार्यालय के परिसर में इकट्ठे हुए और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि पॉलिसी धारकों और अभिकर्ताओं की मांगों को लेकर देश में सभी शाखाओं पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पॉलिसी धारकों के बोनस में वृद्धि, ऋण व अन्य वित्तीय लेनदेन पर ब्याज दरों में कमी, कुशल सेवाएं आदि मांगों पर तुरंत विचार कर लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मौके पर शाखा बड़ौत यूनियन के अध्यक्ष रमेश तोमर, यूनियन सचिव श्रीनिवास, विनोद खोबा, मनोज राणा, सुभाष तोमर, राजेंद्र, दिलशाद, हरेंद्र, मंगल जैन, अमित प्रताप, शहजाद, वीरपाल, सोमबीर राठी, प्रविंद, सतेंद्र गुप्ता, मनोहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें