कब्रिस्तान से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे पुराने कस्बे के लोग
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। पुराने कस्बे में कब्रिस्तान की जमीन पर प्लाट काट दिए गए। जिसको कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मामले में एडीएम को शिकायत सौंपी, जिस पर जांच शुरू करा दी गई है।
पुराने कस्बे में रहने वाले मुस्लिम समाज ने बताया कि कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर प्लाट बेच दिया, जहां लोगों ने मकान बना लिए है। कई साल पहले पैमाइश के बाद कराई गई निशानदेही भी नष्ट करा दी गई है। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जाने की शिकायत उन्होंने की, लेकिन गलत रिपोर्ट भेज दी गई।
उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा होने से आक्रोश का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कब्रिस्तान की जमीन से जल्द कब्जा हटवाने की मांग की। मौके पर जमीन, फिरोज, खुर्शेद, निसार अहमद, अय्यूब, इमामुद्दीन, रोजुद्दीन, नदीम, सोनू, कासिम, नसीम आदि मौजूद रहे।