फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोर्ट के आदेश पर 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। दो अलग-अलग मामलों में कोर्ट के आदेश पर थाने में तीन महिलाओं सहित 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले विजय पंवार ने बताया कि घेर के रास्ते के विवाद में 19 जुलाई को उसके चाचा वेदपाल, चचेरे भाई गौरव, सौरव, चाची रजनेश व अंकुर ने घर में घुसकर हमला कर दिया था। जिसमे विजय पंवार, अनुज, नकुल व मां पुष्पा घायल हो गए थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर कस्बे की रहने वाली ओमकली ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने उनकी दीवार के पास पानी भर दिया। जिसे मना करने पर 17 नवंबर को उनके घर में घुसकर मारपीट की और कुंडल छीन लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोनपाल, सुबोध, वीरमती, दीपा व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें