बड़ौत। बामनौली गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जमीन की पैमाइश कराकर पूरी जमीन दिलाए जाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान चक संख्या आवंटित हुई थी, लेकिन आवंटित जमीन बहुत कम थी। जिसको पूरा कराने को लेकर कई बार प्रार्थनापत्र देकर पैमाइश कराएं जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन मांग पूरी नहीं हो रही है। जिस कारण फसलों की बुवाई करने का संकट भी गहरा गया है।
उन्होंने जमीन की पैमाइश कराकर जल्द से जल्द पूरी जमीन को दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम सुभाष सिंह ने तहसील कर्मचारियों की टीम मौके पर भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन व मांग करने वालों में धीर सिंह, जगपाल, सहेंद्रपाल, राजू कश्यप शामिल रहे।