फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम से की आबादी के बाहर टावर लगवाने की मांग
विज्ञापन

फोटो -7
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सूजरा के ग्रामीणों ने गांव में आबादी के बीच लगाए जा रहे टावर के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से गांव के बाहर टावर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे सूजरा के ग्रामीणों का कहना था कि गांव में आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। टावर लगाने का फाउंडेशन तैयार किया जा चुका है। टावर से तीन सौ मीटर की दूरी पर प्राइमरी विद्यालय है। आबादी में टावर लगने से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। गांव में दमा, सांस और कैंसर के मरीज है। टावर से निकलने वाली घातक रेडिएशन से संक्रामक बीमारी के अलावा सांस, दमा और कैंसर के रोगियों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने डीएम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए टावर को गांव की आबादी से बाहर लगवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सतेंद्र, सुनीता, ऊषा, संतोष, अनिता, पिंकी, कविता, पूनम, फूलमती, हनीफ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें