संपूर्ण समाधान दिवस पर बड़ौत तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्त
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। उदयपुर में कन्हैया हत्याकांड की घटना को लेकर शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष रामहरि चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कन्हैया की सरेआम गर्दन काटकर हत्या कर दी। यदि इन आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो अन्य लोगों के हौसले भी बुलंद होंगे। ज्ञापन देकर आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की गई। मौके पर कुलदीप शर्मा, राजीव, सुभाष शर्मा, रामकुमार शर्मा, दीपक जैन, विकास कौशिक, विकुल शर्मा शामिल रहे।