फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। भारतीय किसान संघ की ओर से रविवार को निजी नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में चमरावल के विद्युत उपखंड पर प्रदर्शन किया। किसानों ने विद्युत निगम के जेई को नलकूपों लगाए गए मीटर वापस जमा कराए।
भारतीय किसान संघ जिला मंत्री शशांक त्यागी ने कहा कि नलकूपों पर बिजली की मीटर लगाने में किसी भी प्रकार कर तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध करता है और इस पर रोक न लगाने पर संगठन आंदोलन करने के लिए विवश होगा। मौके पर शिवम, अंकुर, सलेकचंद, हरपाल, बिल्ली, अश्वनी, दीपक, कुलदीप, पवन, सुभाष, अंकुर, महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें