फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: काॅलोनी के रास्ते में लाइट लगवाने के लिए प्रदर्शन किया

Mon, 23 Jan 2023 05:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कांशीराम कॉलोनी मलकपुर रोड के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया और कॉलोनी के रास्ते पर लाइट लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता शोएब अली ने बताया कि मलकपुर कांशीराम काॅलोनी के बीच जंगल का रास्ता है। जहां पर लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। अंधेरे में कुछ नहीं नजर आता, जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार चोरी, मारपीट व लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। दो माह पहले काॅलोनी के रास्ते पर ही असलम की हत्या भी कर दी गई थी। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द लाइट लगाए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि लाइट नहीं लगी तो तहसील मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर अमन, तेजपाल सिंह, अरविंद, मांगा, राजकुमार, इरशाद, नोशाद, इमरान, साजिद, अजहर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें