फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन नदी पर पुल का निर्माण शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। झुंडपुर गांव में डॉ. कृष्णपाल देशवाल के आवास पर शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमेें हिंडन नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने नदी पर पुल का जल्द निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन हिंडन नदी के पार है। ग्रामीणों को खेतों पर आने-जाने में परेशानी होती है। क्षेत्र के लोग काफी समय से नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने पिछले साल पुल के निर्माण का प्रस्ताव पारित कराकर निर्माण पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया। पीडब्ल्यूडी की ओर से पुल निर्माण करने के लिए शासन से बजट की मांग की थी, मगर अभी तक पूरी नही हुई है। जिसके कारण पुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। बैठक में ग्रामीणों ने पुल का जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की। बैठक में जितेंद्र सिंह, सुमन पाल, सचिन, योगेश प्रधान, वेद सिंह, सुधीर, कल्पित, दीपेंद्र, हरपाल, सुखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें