फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विधायक से मिलकर कोचिंग सेंटर खुलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। लखनऊ अग्निकांड के बाद सील किए गए कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियों को खुलवाने के लिए संचालकों ने शनिवार को रालोद विधायक अजय कुमार से मुलाकात की। संचालकों ने विधायक से जल्द से जल्द सेंटर खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि सेंटर खुलने के बाद ही सुरक्षा मानकों को पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अश्वनी, मयंक और विनोद सहित कई संचालकों ने अपनी समस्या बताई। उनका कहना था कि सेंटरों को सील हुए एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। संचालकों ने तर्क दिया कि सेंटर की सील खुलने पर ही वे मानक पूरे कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि सील न खुलने से मानक पूरे करना संभव नहीं है। उन्होंने विधायक से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। विधायक अजय कुमार ने संचालकों की बात ध्यान से सुनी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर समाज सेवी मोहित चौहान, सुमित, जावेद, आशु, विक्रांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें