फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगामा क्षेत्र को अलग से ब्लॉक बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। चौगामा विकास ट्रस्ट की बैठक ग्राम निरपुड़ा में करण सिंह ठेकेदार के आवास पर हुई। इसमें बिनौली ब्लाक के दो भाग कर चौगामा क्षेत्र को अलग से ब्लॉक बनाने की मांग की। ट्रस्ट के सचिव तेजपाल सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र भौगोलिक के अनुसार है, यहां के क्षेत्रवासियों को बिनौली ब्लाक में अपना कार्य कराने के लिए जाना पड़ता है, जो बड़ा मुश्किल होता है, सरकार की जो भी योजनाएं ब्लॉक स्तर पर आती है, वह चौगामा क्षेत्र तक पहुंचते-पहुंचते समाप्त हो जाती है, बिनौली ब्लाक के दो भाग कर चौगामा क्षेत्र को अलग से ब्लॉक बनाने की मांग विगत 10 साल से उठाई जा रही है। इसमें तेजपाल सिंह राणा, ब्रह्मचारी आर्य, रण कुमार, देवेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अमरपाल पवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें