फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लाइसेंस के बिना चल रहीं मीट की दुकानें बंद कराने की मांग

Sat, 08 Feb 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत तहसील में मीट की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विहिप व बजरंग दल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बागपत। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी शुक्रवार को तहसील में पहुंचे। उन्होंने एसडीएम अविनाश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर बिना लाइसेंस के चल रहीं मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष संजय सैन ने बताया कि बागपत शहर में बिना लाइसेंस के मीट की कई दुकानें चल रहीं हैं और शिकायत के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। अभियान चलाकर ऐसी दुकानों को बंद कर कानूनी कार्रवाई की जाए। बताया कि मीट की कई दुकानें ऐसी हैं जिनके पास लाइसेंस हैं, लेकिन मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। मानक पूरे नहीं करने वाली दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए जाए, ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो सके। उन्होंने एसडीएम से ऐसी दुकानों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान मनोज ठाकुर, नगराध्यक्ष विकास शर्मा, नगर मंत्री शेर सिंह, नगर सह संयोजक ललित, बजरंग दल सदस्य मनोज, राहुल मौजूद रहे।
- मस्जिदों से लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने की मांग
बड़ौत। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी तहसील में पहुंचे। जिला मंत्री महंत नितिन गोस्वामी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बड़ौत शहर में मानक के अनुसार मीट की दुकानें नहीं चल रहीं हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर लाइसेंस निरस्त किया जाए। नगर उपाध्यक्ष सोनू गोयल के बताया कि मस्जिदों में चलने वाले लाउडस्पीकर की आवाज मानक के अनुरूप नहीं हैं। इससे आसपास के रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने मानकों का पालन नहीं करने वाले लाउडस्पीकर को हटाने की मांग की है। इस दौरान नगराध्यक्ष विकास जैन, नगर सह मंत्री योगी कुणाल, नगर संयोजक सागर, नगर सह संयोजक आशीष, अमित पांचाल, वरुण, प्रवीण, निखिल, तरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें