बागपत। संतोषपुर गांव के आशू की हत्या के मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों पर समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
संतोषपुर गांव के रहने वाले बाबूराम ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 14 जून को उसके भतीजे आशू का शव एक पेड़ पर लटका मिला था। जिसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया था। उन्होंने नामजद करते हुए मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, जिसमें आरोपी अब उनके परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहे है और धमकी दी जा रही है। उन्होंने सुरक्षा व आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।