बागपत कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे हुसैनपुर कला के ग्रामीण
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। मुजफ्फरनगर के हुसैनपुरकलां गांव के बीफॉर्मा के छात्र की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के परिजन कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
मुजफ्फरनगर के हुसैनपुरकलां गांव के रहने वाले भूरा ने बताया कि उसका बेटे बीफॉर्मा के छात्र सुहेल की 26 जुलाई को घर से बुलाकर बिजरौल गांव के जंगल में हत्या कर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बुढ़ाना थाने में गांव के ही शहनवाज और पुट्ठी धनौरा निवासी नवाब के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटनास्थल बड़ौत क्षेत्र का होने के कारण मुकदमे की जांच बड़ौत कोतवाली में ट्रांसफर कर दी गई थी।
आरोप लगाया कि साढे़ पांच महीने बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन देकर जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। मौके पर शोबी, समा, नरगिस, सीमा, लाइबा, शाबिस्ता, सईदा, हासिम, सलीम मौजूद रहे।