विशेष ट्रेनों के बागपत और खेकड़ा में ठहराव की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर दो अक्तूबर से दो विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि इन ट्रेनों से नागरिकों को कोई लाभ नहीं होगा। नागरिकों ने दोनों ट्रेनों को बागपत और खेकड़ा रेलवे स्टेशनों पर ठहराव की मांग की है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पंडित राधे कृष्ण शर्मा का कहना है कि पहले भी कई बार समिति की बैठक में ट्रेनों को लोनी, बागपत व खेकड़ा में ठहराव की मांग रखी जा चुकी है। ट्रेन का केवल बड़ौत में ही ठहराव है और सभी भी रात 11.45 बजे व सुबह पांच बजे रखा है। इससे क्षेत्रीय जनता को लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजकर ट्रेनों का ठहराव तथा इस मार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मांग की है। बागपत रोड रेलवे अधीक्षक सतीश शर्मा का कहना है कि इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों के संचालन के लिए कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।