फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की नियुक्ति निरस्त कर वेतन की रिकवरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आदर्श वैदिक इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ सुकरमपाल सिंह तोमर ने संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मेरठ को शिकायती पत्र भेजा। इसमें एक शिक्षक पर फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप लगाया। बताया कि शिक्षक ने अपनी शैक्षिक योग्यता कृषि स्नातक, बीएड बताई है। जिन संस्थाओं से उन्होंने डिग्री प्राप्त करना दर्शाया गया है, उन्होंने संस्थाओं से उनके प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। सत्यापन के दौरान संबधित विश्वविद्यालयों ने उनके प्रमाण पत्रों फर्जी बताया है। शिक्षक ने प्रमाण पत्रों में दर्शाया गया अनुक्रमांक व पिता के नाम में भी भिन्नता है। उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक से उनकी नियुक्ति को निरस्त कर वेतन की रिकवरी कराकर राजकीय कोष जमा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें