फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का मूल्य चार सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। चौगामा किसान क्लब की बैठक हुई। इसमें नए पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य चार सौ रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा मुक्त करने की मांग की गई। बैठक में चौगामा किसान क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कहा उत्तर प्रदेश में चार वर्षों में गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की। लागत अधिक होने के कारण गन्ना किसान को घाटा उठाना पड़ रहा है। पिछले चार साल में डीजल, फर्टिलाइजर, विद्युत बिल, कीटनाशक, लेवर में 157% वृद्धि हुई है। महंगाई के कारण गन्ना उत्पादक किसान वर्ष भर कीट पतंगों व मौसम की मार से संघर्ष करता रहता है। किसान से गन्ना ढुलाई भाड़ा लिया जाता है, जोकि न्याय हित में नहीं है। उन्होंने पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ने का मूल्य भाड़ा मुक्त कर चार सौ रुपये क्विंटल करने की मांग की। इसमें सोमपाल राणा, विषम राणा, गुड्डू, रविंदर, धीरज राणा, अमरपाल, बृजभान, यशवीर राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें