फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांवड़ यात्रा व बकरीद पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 2
विज्ञापन

बड़ौत, बिनाैली। कोतवाली बड़ौत और बिनौली थाने में मंगलवार को एसडीएम, सीओ ने संभ्रांत व्यक्तियों और पीस कमेटी की मीटिंग की। इसमें कांवड़ यात्रा व बकरीद पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ युवराज सिंह ने कहा कि बड़ौत नगर हिंदू- मुस्लिम भाईचारे के नाम से जाना जाता है। आने वाली बकरीद व कांवड़ यात्रा में भी इसी तरह सौहार्द कायम रखें और मिलकर दोनों पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। उधर, बरनावा के पंचायतघर में इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने भी हिन्दू-मुस्लिम एकता का परिचय देने की अपील की। उन्होंने बकरीद पर प्रतिबंधित पशु की खुले में कुर्बानी न करने, कुर्बानी के अवशेषों को गड्ढा खोदकर उसमें दबाने और ईदगाहों को साफ-सुथरा रखने की अपील की। बैठक में चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह, प्रधान फिरोज खान, अनीस कुरैशी, सुभाष शर्मा, मोहित जैन, जरीफ कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें