फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत की संपत्ति की जांच की मांग

विज्ञापन
भाकियू नेता राकेश टिकैत द्वारा की गई टिप्पणी करने के बाद विरोध जताते खेकड़ा ब्राह्मण समाज के लोग? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। भाकियू नेता राकेश टिकैत द्वारा की गई टिप्पणी से ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने बयान की निंदा की। ज्ञापन भेज कर योगी सरकार से राकेश टिकैत की संपत्ति की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार शाम खेकड़ा नगर के छोटा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राकेश टिकैत ने ब्राह्मण समाज का अपमान किया है। भारतीय संस्कृति की परंपराओं को भी अपमानित किया है। इसे ब्राह्मण समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भेजे ज्ञापन में राकेश टिकैत के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्तियों की जांच कराने की भी मांग की। इस दौरान ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, दीपक शर्मा, अनुज कौशिक, उमाशंकर शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर, रविकांत शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें