रपतवार की साफ सफाई कराकर तैयार किया गया बीआरसी केंद्र परिसर स्थित खेल मैदान
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। खेकड़ा स्थित बीआरसी परिसर का खेल मैदान गंदगी से अटा पड़ा था। अमर उजाला ने इसके हालात को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभाग जागा और बुधवार को मैदान की सफाई कराई।
सरकार खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत गांव गांव में खेल परिसर बनवाने में जुटी है। वही खेकड़ा के ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर का खेल मैदान खरपतवार से अटा पड़ा था। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान इस ओर किया। आखिरकार अधिकारियों की नींद खुली और बुधवार को मैदान की साफ सफाई कराई गई।
खेकड़ा ब्लाक की खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि बीआरसी परिसर के मैदान की समय-समय पर सफाई कराई जाती है। बरसात के मौसम के कारण सफाई में देरी हुई। अब मैदान को नियमित रूप से साफ रखा जाएगा।