फोटो नंबर 08केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला रामपुर के रहने वाले सेवानिवृत सैनिक सुभाष कश्यप ने एसडीएम से शिकायत कर बताया कि कस्बे से लेकर पाठशाला बस स्टैंड तक नाला और मार्ग जर्ज़र हालत में है। मार्ग में गहरे गड्ढे बन गए हैं। वहीं मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। मार्ग से आने जाने वाले कस्बा के अलावा सांकरौद, सुभानपुर, डुंडाहेड़ा के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम से जर्ज़र मार्ग का निर्माण कराने और पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की गई है।