बागपत/छपरौली। राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकालकर विरोध जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की। रठौड़ा गांव के आर्य समाज मंदिर में यज्ञ में आहुति देकर मृतक को श्रद्धांजली अर्पित की गई।
उदयपुर की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारी एकत्रित होकर जुलूस निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या पर आक्रोश जताया और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर कन्हैयालाल को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और इस तरह हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी बनाने की मांग की। इस दौरान प्रियंका आर्य, सत्यवीर ठाकुर, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार मरीचि, हिमांशु कौशिक, कपिल शर्मा, सोनू, राहुल, राजीव, धीरज मौजूद रहे।
उधर, रठौड़ा गांव के आर्य समाज मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा को में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान त्रिपाल सिंह, महक सिंह शास्त्री, सहंसर पाल सिंह, प्रमोद खोखर, वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, इंदर सिंह फौजी, अंतर पाल, रविंद्र मौजूद रहे।