फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लैब की जांच रिपोर्ट अलग-अलग मिलने पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सरूरपुर कलां गांव के एक व्यक्ति ने लैब में बेटे की जांच कराने पर रिपोर्ट अलग-अलग मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में उसने सीएमओ के पास शिकायत की।
सरूरपुरकलां गांव के रहने वाले गजेंद्र सिंह नैन ने बताया कि उसके बेटे वीर कुछ दिन पहले बीमार हो गया था। आरोप लगाया कि उसने गांव के ही एक चिकित्सक के क्लीनिक पर बेटे का उपचार कराया तो उसने लैब में खून की जांच कराने के लिए कह दिया। उसने गांव की निजी लैब में जांच कराई तो उसमें टायफाइड बताया गया। जबकि बागपत व दिल्ली की लैब से जांच कराने पर रिपोर्ट नेगेटिव निकली। शिकायतकर्ता ने सीएमओ से कार्रवाई की मांग की। उधर सीएमओ डा. महावीर सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन

ताई व उसका भतीजा हुए लापता
दोघट। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा चार अगस्त को अपनी ताई के साथ घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जिनकी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। जिनके मोबाइल फोन भी बंद है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द बरामद कर लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया
बागपत। बसौद गांव के रहने वाले अंकित ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी ने उस पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। जिसकी पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में अन्य व्यक्ति बाइक ले जाता हुआ मिला। अंकित ने शिकायतकर्ता पर रंजिश में बाइक चोरी करने का आरोप लगाया और एक भाजपा नेता को रिश्तेदार बताकर धमकाने का भी आरोप लगाया। अंकित ने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें