फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ठगी के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में धरना दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ओमपाल मौजिजाबाद नांगल गांव का रहने वाला है। वह बुधवार को कोतवाली पहुंचा और धरने पर बैठ गया। उनसे बताया कि ऋषिपाल ने नगर में एक बैंक शाखा के प्रबंधक से सांठगांठ कर उसके नाम पर फर्जी तरीके से पांच लाख का भैंस लोन करा दिया। उक्त रकम उसके खाते आई और उससे निकाल ली गई। उसका ट्रांजक्शन भी उसके खाते में है, लेकिन कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पांच दिन पूर्व आरोपी को पुलिस पकड़कर कोतवाली लेकर आई थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। उसने एसपी नीरज जादौन से न्याय की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर ने मामले से अनभिज्ञता जताई और कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें