बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव व्यक्ति ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में गांव के दो युवकों पर उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश व मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया 16 जून को उसकी भतीजी घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे युवकों के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने खेकड़ा थाने पर घटना की जानकारी दी। आरोप लगाया कि पुलिस ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने बजाए उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया है। पीड़ित ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।