बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने निर्वाचन आयोग को 300 मतपेटियों की डिमांड भेजी है।
जिले में 19 अप्रैल को 20 जिला पंचायत सदस्य, 244 ग्राम प्रधान, 502 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 3322 ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए मतदान होना है। जिले में संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की सूची तैयार कर ली गई है। जिले में 3212 मतपेटी, 400 स्टील बॉक्स, 1670 ब्रास सील, 8760 एरोक्रास सील, 2400 पुशर, छह हजार कपड़े के थैले, 8620 पेपर सील और 3140 अमिट स्याही उपलब्ध है। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवीण चौधरी ने बताया कि चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से 300 मतपेटी अतिरिक्त मांगी गई हैं।